बिहार चुनाव : टिकट बंटवारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा (राउंडअप)

कार्यकर्ताओं के बगावती रवैये का सामना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी करना पड़ रहा है। पार्टी ने हालांकि इसी बीच प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के उग्र कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पटना हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महबूब अली कैसर तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक राम के साथ धक्का-मुक्की की तथा उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।

नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना हवाई अड्डे पर उस समय जमकर हंगामा किया, जब कैसर और विधायक अशोक राम दिल्ली से लौटे। दोनों नेता अंगरक्षकों की मदद से किसी तरह अपने वाहनों पर बैठकर निकल सके। हंगामा करने वालों में विभूतिपुर तथा बरूराज विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट बंटवारे में जमकर धांधली की गई है। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता ने हालांकि कहा है कि हंगामा करने वालों में कोई कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं था, बल्कि कुछ असामाजिक तत्व थे।

टिकट बंटवारे में कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सहरसा, सुपौल तथा गोपालगंज जिला कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। उधर, पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के समक्ष लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सैकड़ों कार्यकर्ता टिकट बंटवारे में धांधली के खिलाफ धरना पर बैठे हुए हैं।

धरना पर बैठे समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर ने बताया कि यह लड़ाई टिकट बंटवारे का नहीं, बल्कि उसूल का है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट स्क्रिीनिंग कमेटी में शामिल लोगों ने समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया है, जिनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्तीपुर जिले में टिकट के बंटवारे पर फिर से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक वह अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठे रहेंगे।

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने राज्य के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस ने अब तक 123 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी कुचायकोट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इन कार्यकर्ताओं की मांग है कि कुचायकोट सीट जनता दल (युनाइटेड) को नहीं दिया जाए।

इधर, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी टिकट में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। इस बीच जद (यु) के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद नेपतुल्ला ने राजद का दामन थाम लिया है। इन्होंने मंख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अल्पसंख्यकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने शनिवार को पांच प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले भाजपा ने 87 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।

भाजपा की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि प्रत्याशियों की दूसरी सूची में केसरिया से सचिंद्र सिंह, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा, नरपतगंज से दमयंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह तथा कुशेश्वर स्थान से शशि भूषण हजारी के नाम शामिल हैं।

भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) मिलकर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 102 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+