गैरसेण को राजधानी बनाने को लेकर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में रामपुर तिराहा कांड की 16वीं बरसी पर शनिवार को शहीदों को नमन करने पहुंचे मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सामने कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देहरादून के स्थान पर गैरसेण को राज्य की राजधानी बनाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य के निर्माण में जिन लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, उन लोगों की सही रूप से पहचान नहीं हुई। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने आकर काली पट्टी हवा में लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने यहां पहुंचे थे। राज्य के विभिन्न इलाकों से पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 10 वर्ष बाद भी गैरसेण को उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी नहीं बनाया गया। विरोध प्रदर्शन में उत्तराखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष समिति के हरिदत्त बहुगुणा एवं संस्कृति विकास परिषद के नेता नारायण सिंह रावत भी शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+