इंडोनेशिया में रेल हादसे में 33 मरे (लीड-1)
जकार्ता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में शनिवार सुबह दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार तड़के यह हादसा पेटारुकान पेमालंग जिले में हुआ। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी रिंदांग कृष्णोपुत्रो ने बताया कि अभी भी कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि अभी कई लोग डिब्बों में फंसे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications