बिहार चुनाव : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की

नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पटना हवाई अड्डे पर उस समय जमकर हंगामा मचाया जब कैसर और विधायक दिल्ली से लौटे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों के साथ धक्का-मुक्की की तथा उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। किसी तरह अंगरक्षकों की मदद से दोनों नेता अपने वाहनों पर बैठकर निकल गये। नाराज कार्यकर्ताओं में विभूतिपुर तथा बरूराज विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट बंटवारे में जमकर धांधली की गई है। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता राम ने कहा कि हंगामा करने वालों में कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं था बल्कि कुछ असामाजिक तत्व थे।

उधर पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के समक्ष लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सैकड़ों कार्यकर्ता टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हुए हैं।

धरना पर बैठे समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर ने बताया कि यह लड़ाई टिकट बंटवारे का नहीं बल्कि वसूल का है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट स्क्रीनिंग कमेटी में शमिल लोगों ने समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऐसे प्रत्याशियों का चुनाव किया है जिनका हारना तय है।

उन्होंने कहा कि जब तक समस्तीपुर जिले में टिकट के लिए पुन: विचार नहीं किया जायेगा तब तक वे यहां अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठे रहेंगे।

कांग्रेस राज्य के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस ने अब तक 123 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+