चव्हाण ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया

महाराष्ट्र विधानसभा के एक सहयोगी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मुंबई की तरफ जाने के लिए 100 किलोमीटर की रैली निकाली थी। इसके बाद सरकार ने वसई के निर्दलीय विधायक विवेक पंडित को बातचीत के लिए बुलाया।

पंडित द्वारा स्थापित किए गए संगठन श्रमजीवी संगठन के संयोजक नवीन दुबे ने बताया कि इस रैली में महिलाओं सहित 5,000 लोग शामिल थे।

दुबे ने आईएएनएस को बताया, "हमने अभी वसई में आठ किलोमीटर की रैली निकाली थी और शहीद स्मारक तक पहुंचे थे, तभी मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया।"

महात्मा गांधी की 141वीं वर्षगांठ पर वसई से वर्षा (मुख्यमंत्री का सरकारी आवास) तक 100 किलोमीटर की निकालने की योजना थी। रैली में लोगों ने ठाणे जिले में हाल ही में बनाए गए वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) में 18 गांवों को शामिल किए जाने का विरोध किया।

पंडित ने बताया कि करीब दो वर्षो से लोग वीवीएमसी में शामिल 53 गांवों को बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर संगठन ने कई आंदोलन किया है। आंदोलन के उग्र होते स्वरूप को देखते हुए सरकार ने वीवीएमसी से 35 गांवों को निकाल दिया था, लेकिन शेष 18 गांवों पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

पंडित ने बताया कि गांवों को वीवीएमसी में शामिल करना ग्राम सभाओं की इच्छाओं के विपरीत होगा।

इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+