मेघालय में परिवहन अधिकारी अगवा
जिले के पुलिस प्रमुख सिल्वेस्टर नोगतिंगर ने आईएएनएस को बताया, "जीएनएलए के लगभग पांच सदस्यों ने मिलकर ईस्ट गारो हिल्स जिले के जिला परिवहन अधिकारी आर. सिंगकोन और उनके ड्राइवर को गुरुवार रात विलियमनगर स्थित उनके आधिकारिक आवास से अगवा कर लिया।"
पुलिस के अनुसार गाड़ी के चालक की पहचान नहीं कर पाई है। इससे पहले सिंगकोन के मोबाइल पर जीएनएलए ने एक संदेश भेजकर 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
जिले के पुलिस प्रमुख ने बताया कि सिंगकोन को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications