'पश्चिम मिदनापुर लौटने वाले को 2 रुपये किलो चावल मिलेगा'

पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम बंगाल), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि जो लोग नक्सल प्रभावित जिले पश्चिम मिदनापुर स्थित अपने घर लौट रहे हैं, उन्हें दो रुपये प्रति किलो चावल मुहैया कराया जाएगा।

यहां आयोजित वाम मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "पिछले एक वर्ष के दौरान नक्सलियों ने पश्चिम मिदनापुर में बड़े पैमाने पर हिंसक वारदातें की हैं और लोगों की जान ली है। इस कारण इस जिले से काफी लोग अपने घर छोड़कर चले गए थे। अब ये लोग नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और अपने घर लौट रहे हैं। यह बहुत अच्छा संकेत है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन इन लोगों के पास खाने के लिए अन्न नहीं है। इस वर्ष खेती भी अच्छी तरह नहीं हो पाई। ये लोग काफी दिनों तक अपने घर से बाहर रहे हैं और उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है कि परिवार के लोगों का पेट भरने के लिए वे क्या करें। इसलिए हम उन्हें दो रुपये प्रति किलो की दर पर चावल मुहैया कराएंगे। सस्ता चावल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल कार्डधारी और गैर बीपीएल कार्डधारी, दोनों को दिया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिले- पश्चिम मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया नक्सल प्रभावित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+