मून ने नाइजीरिया में विस्फोटों की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने नाइजीरिया में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों की निंदा की है। इन विस्फोटों में कम से कम 14 लोग मारे गए थे।
मून के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "आबुजा में राष्ट्रीय दिवस समारोह स्थल के निकट हुए विस्फोट की संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने निंदा की है।"
बयान में कहा गया है, "यह हमला दुखद है क्योंकि इस दिन नाइजीरिया अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications