मेक्सिको में भूस्खलन से 37 मरे
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मेक्सिको के दक्षिण में स्थित आक्सका और चियापास प्रांतों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इनमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीन लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।
भूस्खलन के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बिजली तथा पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आक्सका शहर में भूस्खलन की वजह से कम से कम 3,000 लोग बेघर हो गए हैं।
नागरिक सुरक्षा निदेशक लॉरा गुर्जा ने कहा कि चियापास और आक्साका प्रांतो में और अधिक भूस्खलन होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications