मेट्रो रविवार को पहुंचेगी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली मेट्रो का यह 15 किलोमीटर लंबा खंड खेलों के उद्घाटन समारोह स्थल तक यात्रियों को पहुंचाएगा। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त आर.के. कर्दम ने अपना निरीक्षण पूरा कर लिया है और अब यह मेट्रो रेल खंड आम लोगों के लिए सुबह आठ बजे से खोल दिया जाएगा।

खेलों का उद्घाटन समारोह शाम सात बजे शुरू होगा।

प्रवक्ता ने कहा, "आयुक्त ने इस मेट्रो लाइन को जनता के लिए खोलने की अनुमति दे दी है।"

मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि इस खंड पर सेवा शुरू करने से पहले पायलट गाड़ियों को चलाया जाएगा, जिसमें अधिकारी सवार होंगे और वे सिग्नल, विद्युतीकरण, पटरी वगैरह का मुआयना करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि इस खंड पर दो मिनट और 40 सकेंड की आवृत्ति पर गड़ियां चलेंगी।

अधिकारी के अनुसार स्टेडियम के मेट्रो स्टेशन से केंद्रीय सचिवालय के लिए अंतिम गाड़ी रात 11.24 बजे चलेगी, जबकि स्टेडियम से सरिता विहार के लिए अंतिम गाड़ी रात 11.27 बजे रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर से इस खंड पर मेट्रो सेवा सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मेट्रो केंद्रीय सचिवालय से लाजपत नगर तक छह किलोमीटर भूमिगत नई लाइन पर चलेगी और लाजपत नगर से सरिता विहार तक जमीन के ऊपर बने एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजरेगी।

अधिकारी ने बताया कि सरिता विहार से बदरपुर तक की लाइन 10 दिनों के भीतर चालू हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+