धूम्रपान मुक्त शहर बना शिमला
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा, "चण्डीगढ़ की तरह शिमला को भी धूम्रपान मुक्त शहर घोषित किया गया है।" उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य में दो अक्टूबर 2008 से सेंट्रल टोबैको कंट्रोल एक्ट के प्रावधानों को लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है और वर्ष 2008-10 के बीच करीब 4,000 लोगों को प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि अगले वर्ष के 31 मई (विश्व धूम्रपान विरोधी दिवस) तक सभी जिला मुख्यालयों को भी धूम्रपान मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में पांच विस्तरों वाला नशा निवारण केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications