कुशीनगर में इन्सेफलाइटिस से बच्चे की मौत
कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना अंर्तगत ग्राम सभा घोरघटिया के टोला बदलपट्टी निवासी ताहिर अंसारी के दो वर्षीय बेटे दिलदार को दो दिन से तेज बुखार था। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आया, लेकिन देर रात उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा इन्सेफलाइटिस रोग से ग्रस्त था।
ताहिर ने बताया, "हमें पता नहीं चल सका कि मेरा बेटा इतनी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। बुखार नहीं उतरने पर जब तीसरे दिन हम उसे पडरौना में एक डाक्टर के पास ले गए तो उन्होंने बच्चे को गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने को कहा।"
मुख्य चिकित्साधिकारी ए.एन. तिवारी ने इस घटना की जानकारी होने से इंकार कहते हुए कहा, "मुझे इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है, पता करवाता हूं कि बच्चे की मौत किन कारणों से हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications