वायलार ने डरबन में सड़क के नए नाम का लोकार्पण किया
दक्षिण अफ्रीका की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक के सामने से गुजरने वाली इस सड़क को 'जुमा मस्जिद स्क्वेयर' नाम दिया गया है। यह मस्जिद जिस जमीन पर खड़ी है, उसके मालिक प्रवासी गुजराती हैं।
वायलार ने शुक्रवार को सड़क के नए नाम वाली पट्टिका को लोकार्पित करने के बाद आईएएनएस से कहा, "जब मैंने सड़क के नए नाम 'जुमा मस्जिद स्क्वेयर' वाली पट्टिका का लोकार्पण किया तो वह मेरे जीवन का अब तक का सबसे सुखद लम्हा था। यह सड़क दक्षिण अफ्रीका की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक से होकर गुजरती है।"
उन्होंने कहा कि लोकार्पण करते हुए उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ और उन्होंने वहां मस्जिद में इबादत भी की।
वायलार यहां प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय और दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नटाल की प्रांतीय सरकार व भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा एक से दो अक्टूबर तक संयुक्त रूप से आयोजित किए गए 'प्रवासी भारतीय दिवस-अफ्रीका' में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications