पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले, 18 मरे (लीड-2)
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक मानव रहित विमानों से उत्तरी वजीरिस्तान के दाता खेल इलाके में किए गए तीन हमलों में 18 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक खुफिया अधिकारी ने कहा, "पहले हमले में एक मकान को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागी गईं और दूसरे हमले में एक मकान और एक वाहन को निशाना बनाकर चार मिसाइलें दागी गई। इसके बाद तीसरे हमले में इसी इलाके में एक अन्य वाहन को निशाना बनाया गया। इन तीनों हमलों में 18 लोगों की मौत हुई।"
अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान के कबायली इलाकों में मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। पिछले एक महीने में अब तक 22 हमले किए गए हैं, जिनमें 124 लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications