सहकर्मी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए दोनों पुलिसकर्मियों को न्यायालय ने चार अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्राथमिक जांच के मुताबिक हत्या और दुष्कर्म की यह घटना चीचट पुलिस थाने में गुरुवार रात को हुई। जांच के मुताबिक ड्राइवर देशराज और कांस्टेबल लांगरी ने महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा, महिला की खून से लथपथ लाश अगली सुबह थाने की बैरक से मिली।
लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था।
राजस्थान के गृह मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, "दोनों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस थाने के बाकी कर्मचारियों को पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी किया गया है।"
धारीवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विजिलेंस) दुष्कर्म और हत्या के इस मामले की जांच करेंगे।"
प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications