उप्र में हिरनों के 9 क्विंटल सींग जब्त
सहारनपुर के विभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) गिरीश एच.वी. ने आईएएनएस को बताया, "शिकारियों के कब्जे से हिरन की कई प्रजातियों के सींग जब्त किए गए हैं।"
अधिकारियों ने हालांकि इस घटना से माफिया के जुड़े होने की संभावना से इंकार नहीं किया है। इस घटना के बाद पुलिस और वन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार शिकारियों से नियमित रूप से संपर्क रखने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications