अगवा अधिकारी को बचाने के लिए मेघालय में अभियान

'गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी' (जीएनएलए) के पांच सशस्त्र आतंकवादियों ने गुरुवार को ईस्ट गारो हिल्स जिले के जिला परिवहन अधिकारी आर. सिंग्कॉन और उनके ड्राइवर को उनके विलियमनगर स्थित सरकारी आवास से अगवा कर लिया।

ईस्ट गारो हिल्स जिले के पुलिस प्रमुख सिल्वेस्टर नांग्टिनजर ने आईएएनएस से कहा, "तलाशी अभियान शुरू हो गया है और हम अपहृत लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए सभी प्रयास करेंगे।"

जीएनएलए ने इससे पहले सिंग्कॉन को छोड़ने के लिए एक मोबाइल संदेश के जरिए 60 लाख रुपये की मांग रखी थी।

नांग्टिनजर ने कहा, "जीएनएलए ने फिरौती की रकम के लिए सिंग्कॉन या उनके ड्राइवर के पारिवारिक सदस्यों ने संपर्क नहीं किया है।"

पश्चिमी मेघालय में स्वतंत्र गारोलैंड की मांग कर रहे जीएनएलए के 'नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इसाक-मुइवा', 'युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम' (उल्फा) और 'नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड' (एनडीएफबी) से भी संबंध हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+