शोभराज ने प्रेमिका को सजा देने के फैसले की आलोचना की
शोभराज ने खुद को दोषी ठहराए जाने पर न्यायाधीशों और नेपाल की न्यायपालिका की निंदा की थी हालांकि नेपाली मीडिया इसे तवज्जो नहीं दिया था।
अब शोभराज ने इस मामले पर तीन पेज का बयान जारी किया है। शोभराज के फ्रांसीसी वकील ईसाबेल पेरी ने इस बयान को शुक्रवार को मीडिया को सौंपा।
बयान में कहा गया कि शोभराज की प्रेमिका निहिता और उसकी मां थापा को दी गई सजा और न्यायिक प्रक्रिया सामंती युग की याद दिलाती है।
मामले की सुनवाई करने वाले बालाराम केसी और राम कुमार प्रसाद शाह ने निहिता को चेतावनी दी थी कि वह अपने आप को शोभराज की पत्नी न बताए क्योंकि उसकी शोभराज से कानूनी शादी नहीं हुई है। शोभराज ने निहिता को अपनी पत्नी के तौर पर निहिता विश्वास शोभराज कहा था।
शोभराज ने कहा कि निहिता और उसकी मां को मांफी मांगने के बावजूद सजा देना आश्चर्यजनक है।
शोभराज का मामला नेपाल में 1970 के दशक में सुर्खियों में आया था। तीन महीने पहले सर्वोच्च न्यायालय ने शोभराज को अमेरिकी नागरिक कोन्नी जो ब्राउजिंच की हत्या का दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाया।
निहिता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए दावा किया था कि उसने पिछले साल शोभराज से शादी की थी जबकि उस दौरान वह जेल में था। निहिता की मां ने इस फैसले को पक्षपातपूर्ण बताया और कहा कि न्यायाधीशों ने इस फैसले के लिए रिश्वत ली है।
मीडिया में इन आरोपों के सामने आने के बाद दो वकीलों ने इन मां-बेटी पर न्यायालय की अवमानना का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में दोनों मां-बेटी को दो सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications