बिहार चुनाव : भाजपा ने जारी की 5 प्रत्याशियों की दूसरी सूची
भाजपा की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि प्रत्याशियों की नई सूची में केसरिया से सचिन्द्र सिंह, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा, नरपतगंज से दमयंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह तथा कुशेश्वर से शषि भूषण हजारी के नाम शामिल हैं।
बिहार विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह चरणों में होने वाले चुनावों में भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) मिलकर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा 102 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications