कश्मीर : घायल युवक की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 109 (लीड-1)
उत्तरी कश्मीर के पुथखा गांव में गत 16 सितंबर को सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गोली से उमर सुलेमान शेख घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती किया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
उमर की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग आजादी के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगा रहे थे। उमर को उत्तर कश्मीर के बारामुला जिला स्थित पुथखा गांव के कब्रिस्तान में दफना गया।
उमर का शव उसके गांव पहुंचने पर वहां तनाव फैल गया। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत 16 सितंबर को सुरक्षा बलों की ओर से चलाई गई गोली से चार युवकों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
अधिकारियों ने राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य कस्बों से शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया। उधर, अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने लोगों से अपना सामान्य जनजीवन जारी रखने के लिए कहा। बाजारों में दुकानें खुली थीं और सड़कों पर वाहन नजर आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications