फैसले पर देश की परिपक्वता से खुश हैं शाहरुख
शाहरुख ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा, "उम्मीद है कि जमीन का बराबर बंटवारा लोगों को एक-दूसरे की भावनओं के बराबर सम्मान के लिए प्रेरित करेगा। देशवासियों ने जो परिपक्वता और धैर्य दिखाया है, मैं उससे खुश हूं।"
उन्होंने कहा, "दिल का एक तिहाई हिस्सा परिवार के लिए, एक तिहाई काम के लिए और एक तिहाई रक्त संचरण के लिए है। सभी को सफलता मिली है और दिल अब भी देश के लिए धड़क रहा है। यह अच्छी दस्तक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications