चेन्नई के व्यवसायी को अमेरिकी फेलोशिप
इस फेलोशिप के लिए चयनित हुए चार भारतीयों में से आईआईएम-अहमदाबाद से स्नातक व बिट्स पिलानी के छात्र रहे 30 वर्षीय ई. शरत बाबू अकेले उद्यमी हैं। उन्हें अमेरिका के 'ब्यूरो ऑफ एजुकेशन एंड कल्चरल एफेयर्स, यूथ डिविजन' द्वारा आयोजित 'लेजिसलेटिव फेलोशिप प्रोग्राम' के लिए चुना गया है।
नोबेल पुरस्कार विजेता व ग्रीन बैंक के संस्थापक मुहम्मद यूनुस और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।
बाबू ने आईएएनएस को बताया, "इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से 24 लोगों को चुना गया है। मुझे पिछले साल भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला था लेकिन उस समय मैं लोकसभा चुनाव लड़ रहा था और अपने व्यापार की देख-रेख कर रहा था इसलिए मैंने वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।"
बाबू को उनके संस्थागत (औद्योगिक, कारपोरेट और शैक्षिक) खान-पान केंद्र 'फूडकिंग कैटरिंग सर्विसेज' के साथ 2006 में उद्यमशीलता के लिए चुना गया था।
शनिवार को वह 10 अक्टूबर के दिन को भूख के प्रति जागरूकता लाने वाले 'हंगर फ्री डे' के रूप में मनाने की तैयारियों में व्यस्त थे।
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2010 (10.10.10) को 'हंगरफ्री इंडिया फाउंडेशन' देशभर के 50 अनाथालयों में 15,000 बच्चों को विशेष भोजन कराएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications