नाल्को करेगी इंडोनेशियाई कोयला कंपनी से करार
नाल्को के निदेशक (वित्त) बी.एल. बागड़ा ने शनिवार को बताया कि भुवनेश्वर स्थित कंपनी मुख्यालय ने पिछले महीने निविदा निकाली थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए इंडोनेशिया की चार कोयला कंपनियों मिडल इस्ट कोल (एमईसी), बूमी मुराऊ कोल, एनर्जी इंडोनेशिया और प्राम दवी जया ने बोली लगाई है। बोली लगाने वाली इन चार कंपनियों की जांच में कम से कम एक महीने का समय लगेगा।
उन्होंने बताया कि नाल्को ने पहले ही इंडोनेशिया की सरकार से देश के पूर्वी कालीमंथन राज्य में पांच लाख टन एल्युमीनियम परिशोधन संयंत्र और 1250 मेगावाट कोयला आधारित थर्मल विद्युत संयंत्र स्थापित करने की विदेशी निवेश की अनुमति प्राप्त कर ली है।
बागड़ा ने बताया कि नाल्को ने कोयला भंडारण के लिए ऐसे रियायत प्राप्त और सक्षम कोयला खनिकों से बोली लगाने के लिए कहा है, जिनके कोयले की खान बंदरगाह के नजदीक और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications