चीन में एड्स की मुफ्त जांच
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी झिनजियांग यूईगीर स्वायत्त क्षेत्र में भी लोगों को मुफ्त परामर्श दी जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार देश के झिनजियांग राज्य में यह बीमारी सबसे तेज फैली है। इस देखते हुए अधिकारी इंजेक्शन के जरिए नशा करने वालों, यौनकर्मियों और यौन संचरित संक्रमण का सामना करने वाले लोगों को परामर्श के लिए प्रोत्साहित करने में लगे हैं।
झिनजियांग के पिपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन आर्किन ईमीरबकी ने बताया, "इस बीमारी के लिए परामर्श और जांच योजना को कई साल पहले तैयार किया गया था और अब समय आ गया है कि इसे अमली जामा पहनाया जाए।"
उन्होंने बताया कि इस पर नियंत्रण पाने के लिए झिनजियांग राज्य द्वारा प्रस्तावित 'एड्स प्रिवेंशन आर्डिनेंस' में एचआईवी/एड्स से संक्रमित निम्न आय के परिवारों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
झिनजियांग अकेडमी ऑफ सोशल साइंस के कानून विशेषज्ञ वांग लेई के अनुसार अध्यादेश के जरिए सरकार एड्स की रोकथाम और इस पर नियंत्रण पाने में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास को और मजबूती प्रदान करना मेडिकल संस्थाओं और अस्पतालों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में झिनजियांग राज्य में 60,000 से ज्यादा लोग एचआईवी/एड्स से संक्रमित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications