राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी (लीड-1)
पाटील, अंसारी और सिंह सहित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा के यमुना किनारे स्थित समाधि स्थल राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वहां मौजूद सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखा।
राजघाट पहुंचे अन्य लोगों में अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर और भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी व सुषमा स्वराज शामिल थे।
सैंकड़ों स्कूली बच्चे भी बापू को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे और उन्होंने वहां गांधी के पसंदीदा भजन गाए। इस अवसर पर राजघाट को फूलों से सजाया गया था।
बापू का जन्मदिन देशभर में गांधी जयंती और दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गांधी का इसी दिन गुजरात के पोरबंदर में 1869 में जन्म हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अहम भूमिका रही है। 30 जनवरी, 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications