राष्ट्रमंडल खेल : दर्शकों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की सलाह
सरकार ने शनिवार को सुरक्षा उपायों को लेकर जारी 18 सूत्रीय सलाह में कहा है कि लोगों को तीन से 14 अक्टूबर के दौरान दौड़-भाग के लिए तैयार रहना चाहिए।
गृह मंत्रालय ने जारी सलाह में टिकट पा चुके दर्शकों से कहा, "आप जितना जल्दी आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे, उतना ही जल्दी अपने सीट पर पहुंच जाएंगे।"
आयोजन स्थलों पर बैरियर होगा और टिकट व मान्यता प्राप्त कार्डस को पढ़ने के लिए एक उपकरण लगा होगा।
सलाह में कहा गया है कि, "अगर टिकट या मान्यता प्राप्त कार्ड को उपकरण 'इनवैलिड' बताता है तो, फिर से दोबारा प्रयास करना होगा। यदि दूसरी बार भी उपकरण ने इसे 'इनवैलिड' बता दिया तो वह व्यक्ति भीतर नहीं जा पाएगा।"
अगर इलेक्ट्रॉनिक कार्ड रीडर कुछ मिनट के लिए खराब हो गया, तो उस दौरान सुरक्षाकर्मी खुद ही जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications