रामालिंगा राजू को मिली अस्पताल से छुट्टी
सत्यम कम्प्यूटर के करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी राजू को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने 18 अगस्त को जमानत दे दी थी। राजू को निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) से छुट्टी दी गई।
एनआईएमएस के चिकित्सकों ने राजू को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और उन्हें 15 दिन में एक बार अस्पताल आकर जांच कराने की सलाह दी गई है।
राजू पिछले 10 महीनों से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे और इस दौरान लगभग आठ लाख रुपये का खर्चा आया है। राजू को गत वर्ष इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
56 वर्षीय राजू पिछले साल जनवरी में 78,00 करोड़ रुयये के सत्यम कम्प्यूटर घोटाले के मामले में जेल गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications