तमिलनाडु में बापू को दी गई श्रद्धांजलि
मरीना बीच पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने महात्मी गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इनके अलावा केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वहीं, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के कार्यकारी निदेशक ए.वी. कृष्णन ने कम्पनी के प्रशासनिक भवन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी उद्योग जगत के लोगों द्वारा भी याद किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कम्पनी महात्मा गांधी जयंती को पारंपरिक तरीके से मनाएगी। साथ ही कम्पनी महात्मा गांधी के मूल्यों अहिसा, तपस्या, सहनशीलता, ईमानदारी और शांति को अपने जीवन में उतारते हुए इन्हें देश भर में फैलाएगी।
उल्लेखनीय है कि गांधी जयंती अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications