राष्ट्रमंडल खेल: 29000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
डडवाल ने कहा कि आयोजन स्थलों के सुरक्षा इंतजाम कड़े रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) के अलावा अर्धसैनिक बलों की 195 कम्पनियां तैनात की जाएंगी।
डडवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "हमारे पास 'स्पेशल विपंस एंड टेक्टिक्स' (एसडब्ल्यूएटी) की टीम है, जो विशेष हथियारों से हमेशा लैस रहती है और किसी भी हालात से निपटने को तैयार रहती है।"
डडवाल के मुताबकि अभी तक दिल्ली में किसी प्रकार की कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन की ओर से उठाए गए इन कदमों की वजह से किसी भी हालात से निपटने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, "आयोजन स्थलों के भीतर और बाहर करीब 3,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications