लेखापाल और सहयोगी के घर से 1.25 करोड़ रुपये जब्त
पुलिस के अनुसार पुलिस विभाग में एक कथित घोटाले की जांच के क्रम में यह छापा मारा गया। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मुजफ्फरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनीष कुमार के नेतृत्व में लेखापाल एस. के. चौधरी व उनकी महिला सहयोगी शकुंतला के समस्तीपुर आवास पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 1.25 करोड़ रुपयों की नकदी सहित बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए हैं। बरामद जेवरातों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चौधरी के घर से 85 लाख तथा शकुंतला के घर से 40 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
नीलमणि ने बताया कि इनके पांच बैंक खातों तथा पांच एटीएम कार्डो का पता चला है, जिन्हें सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications