पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, 9 मरे (लीड-1)
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक एक मानव रहित विमान से उत्तरी वजीरिस्तान के दाता खेल इलाके में एक घर को निशाना बनाकर चार मिसाइलें दागी गईं जिसमें नौ लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक खुफिया अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि इस हमले में अभी तक तीन लोगों के मारे जाने और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
गौरतबल है कि पाकिस्तान ने अमेरिकिा द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों की निंदा की है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ठिकानों की जानकारी मुहैया कराने में पाक की खुफिया एजेंसिया सहायता कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications