राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह के दिन साफ रहेगा आसमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। मौसम खिला-खिला रहेगा।"
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि आद्र्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 40 फीसदी रहने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि दिल्ली में इस साल मानसून के दौरान भारी बारिश हुई है। राजधानी में वर्षा 1,03.5 मिलीमीटर दर्ज की गई, जो औसत से तकरीबन 56 फीसदी अधिक है।
जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications