बोइंग ने अमेरिका को सी-17 लडाकू विमान की आपूर्ति की
रक्षा पत्रिका 'इंडिया स्ट्रेटजिक' के मुताबिक बोइंग के प्रवक्ता ने कहा कि सी-17 शुक्रवार को लोंग बीच से वाशिंगटन स्थित सेना के अड्डे लेविस मेक्कार्ड पहुंचा जहां उसे वायुसेना को सौंप दिया गया।
अब तक बोइंग ने कुल 222 सी-17 की आपूर्ति की है जिनमें से 203 अमेरिकी वायुसेना और 19 अन्य अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों को सौंपे गए हैं।
भारत 10 सी-17 विमानों की खरीद की योजना पर विचार कर रहा है। इसके बाद छह और विमानों की खरीद पर विचार किया जाएगा।
अमेरिकी सेना सी-17 का उपयोग अपने वैश्विक अभियानों में कर रही है। इनका उपयोग पाकिस्तान में बाढ़ राहत के लिए सामग्री की आपूर्ति के लिए भी किया जा रहा है। इन विमानों को आपदा राहत और छोटी जगह में उतरने के अनुकूल बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications