पाकिस्तान में संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में 3 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक चालक रहित विमान से उत्तरी वजीरिस्तान के दाता खेल इलाके में एक घर को निशाना बनाकर चार मिसाइलें दागी गईं।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "इस हमले में अभी तक तीन लोगों के मारे जाने और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।"
अधिकारी ने बताया कि इस हमले में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
गौरतबल है कि पाकिस्तान ने अमेरिकिा द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों की निंदा की है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ठिकानों की जानकारी मुहैया कराने में पाक की खुफिया एजेंसिया सहायता कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications