अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थान है : न्यायमूर्ति डी.वी.शर्मा
लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाने वाली इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय लखनऊ पीठ के एक न्यायाधीश, न्यायमूर्ति डी.वी.शर्मा ने अपने आदेश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के निष्कर्षो को आधार बनाया है। उन्होंने कहा है कि विवादित स्थल भगवान राम का जन्मस्थान है।
न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा है कि मुकदमे से जुड़ी संपत्ति भगवान राम का जन्मस्थान है और उस स्थल पर हिंदुओं को पूजा का हक है।
ज्ञात हो कि एएसआई ने अदालत के समक्ष एक बयान में कहा था कि ढांचा हिंदुओं का धार्मिक ढांचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications