छत्तीसगढ़ से अगवा पुलिसकर्मी रिहा
रायपुर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में 19 सितम्बर को बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है।
ज्ञात हो कि यहां से 500 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे भोपालपत्तनम इलाके से 19 सितम्बर को नक्सलियों ने सात पुलिसकर्मियों को अगवा किया था। अगले ही दिन उन्होंने इनमें से तीन की हत्या कर दी थी, जबकि सहायक उपनिरीक्षक सुखराम भगत, कांस्टेबल बी. टोप्पो, नरेंद्र भोंसले और सुभाष रात्रे को मुठभेड़ के बाद बंधक बना लिया था।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह बाद भी अगवा पुलिसकर्मियों की रिहाई पर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई थी। नक्सलियों ने उनकी रिहाई के लिए रविवार की शाम 48 घंटे की मोहलत दी थी। उन्होंने बीजापुर में अपनी मांगोंकी हस्तलिखित पर्चियां भी गिराई थीं। नक्सलियों ने मंगलवार की शाम समयसीमा को और 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications