राष्ट्रमंडल खेल : सफाई में पांच सितारा होटल कर रहें हैं मदद

एक सूत्र ने मंगलवार को बताया,"तीन अक्टूबर से राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो रहे हैं। होटलों के कर्मचारी अपने खास साजो समान के साथ खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल गांव में कमरे की सफाई में लगे हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "पाचं सितारा होटलों ने बड़े पैमाने पर साफ-सफाई वाले उपकरण मुहैया कराएं हैं।"

राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया, "कई फ्लैट में पान के दाग लगे हुए हैं। जिसे आम डिटरजेंट से साफ करने में मुश्किल हो रही है।"

सफाई अभियान से जुड़ी सभी टीम शुक्रवार तक खेल गांव पहुंच जाएंगी। इस मुहिम में निर्धारित संख्या से अधिक अधिकारी लगे हुए हैं और उम्मीद है कि अगले शुक्रवार से पहले ही खेल गांव तैयार हो जाएगा।

गौरतलब है कि खेल गांव में बाथरुम में पान की पीकों के दाग और गंदगी भरे शयन कक्षों से जुड़ी तस्वीरें सामने आने से मीडिया में इसकी खूब आलोचना हुई थी।

इसके बाद दिल्ली सरकार और आयोजन समिति ने मिलकर सफाई अभियान की प्रक्रिया को पूरा करने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+