बलात्कार के आरोपी टैक्सी चालक ने खुद को निर्दोष बताया

समाचार पत्र द एज के अनुसार मेलबर्न मजिस्ट्रेट न्यायालय ने तीन दिन की सुनवाई के बाद 21 वर्षीय आरोपी राजीव सिंह पर मुकदमा जारी रखने का निर्णय लिया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सिंह ने पिछले वर्ष नवम्बर महीने में मेलबर्न स्थित एक होटल के बाहर से इस महिला को उठा लिया और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला के किशोर बेटे ने न्यायालय को बताया कि उसने मध्य रात्रि के समय जब अपने घर का दरवाजा खोला तो उसकी मां शराब के नशे में अर्धनग्न अवस्था में थी। उसकी मां ने उसे बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

बेटे ने न्यायालय को बताया कि जब उसने दरवाजा खोला तो उसने देखा कि एक टैक्सी चालक वहां से तेजी से भाग रहा था।

न्यायालय को दिए अपने बयान में महिला ने कहा है कि उस रात उसने शराब पी हुई थी और वह खुद टैक्सी में चली गई। उसके बाद उसे मालूम नहीं कि उसके साथ क्या हुआ।

मजिस्ट्रेट पीटर रेयरडन ने सिंह को अगली सुनवाई के लिए विक्टोरियन न्यायालय के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई अगले साल जून में शुरू किए जाने की उम्मीद है। तब तक के लिए सिंह को जमानत दे दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+