महिन्द्रा सत्यम के शेयर में उतार-चढ़ाव
बुधवार को 12 बजकर 15 मिनट पर महिन्द्रा सत्यम का शेयर पिछले सत्र के अंतिम स्तर से 1.21 प्रतिशत बढ़कर 100 रुपये के स्तर पर पहुंच गया जबकि इससे पहले इसमें गिरावट दर्ज की गई थी।
कारोबार के दौरान शेयर ने 102.45 रुपये का उच्च स्तर छुआ।
सत्यम कम्प्यूटर में घोटाले के खुलासे के बाद इस कम्पनी का अधिग्रहण करने वाले महिन्द्रा समूह ने कहा था कि उसे कम्पनी के वर्ष 2009-10 और इससे पहले के वित्त वर्ष के आर्थिक परिणाम जारी करने में अतिरिक्त समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications