प्रेमी से गुस्साई तो बम की अफवाह फैलाई
लंदन। पिछले दिनों टोरंटो से कराची जा रहे विमान में बम होने की अफवाह फैलाने वाली महिला अपने प्रेमी से अलगाव के बाद गुस्से में थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। इस पूरे मामले में सोमवार को यह नया खुलासा हुआ।
महिला ने शनिवार को कनाडा पुलिस को फोन कर बताया था कि पाकिस्तान जा रहे विमान में बम है। इसके बाद विमान को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में उतार लिया गया था। विमान में 273 यात्री सवार थे। बाद में महिला की कही बात अफवाह साबित हुई। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार महिला के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था जिसे बाद में रिहा कर दिया गया।
28 साल का यह युवक पाकिस्तान शादी करने जा रहा था। इस कारण उसकी पूर्व प्रेमिका ने पुलिस को फोन कर बम की झूठी जानकारी दी क्योंकि वह गुस्से में थी। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और जांच कर रही है। कनाडा पुलिस इस मामले की जांच आतंकवाद से जोड़कर भी कर रही है। यह विमान सोमवार को कराची पहुंचा।













Click it and Unblock the Notifications