अफगानिस्तान में ब्रिटिश महिला का अपहरण
लंदन।
अफगानिस्तान में एक स्वयंसेवी संगठन के लिए काम करने वाली एक ब्रिटिश महिला को बंधक बना लिया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। id="toptextpromo">इस
महिला का नाम पता नहीं चल पाया है लेकिन उसके बारे में कई सूचनाएं दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह महिला कुनार प्रांत से तीन अफगानी पुरुषों के साथ जलालाबाद जा रही थी, उसी दौरान कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हमलावर इस महिला को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। यह घटना रविवार की है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्थानीय
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस महिला की उम्र 30 साल से अधिक है और वह कई वर्षो से अफगानिस्तान में काम कर रही थीं। महिला को मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है। अफगानी सुरक्षा बल ने बताया कि इस घटना के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। दूसरी ओर तालिबान इस अपहरण की घटना पर अपनी अनभिज्ञता जता रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications