भोपाल में आपात स्थिति में उतरी इंडियन एयरलाइंस
भोपाल। दिल्ली से मुम्बई जा रहे इंडियन एयर लाइंस के एक विमान को भोपाल के राजाभोज विमानतल पर आपात स्थिति में उतारा गया है। ऐसा तकनीकी गड़गड़ी के चलते करना पड़ा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन एयर लाइंस की उड़ान संख्या आईसी 134 ने राजाभोज विमानतल से बुधवार की रात को लगभग साढे आठ बजे उड़ान भरी मगर कुछ ही देर में विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। बताया गया है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते यह इमरजेंसी लैंडिंग की गई है।
विमान में 70 यात्री सवार थे। इनमें से 35 को सड़क मार्ग से इंदौर भेज दिया गया है। वहीं कुछ का किराया वापस करने के अलावा शेष को भोपाल के होटल में ठहराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications