अयोध्या फैसले के कवरेज में सावधानी बरतें : एडिटर्स गिल्ड
नई
दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बुधवार को मीडिया संगठनों से कहा कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के कवरेज में किसी भी सनसनीखेज रिपोर्ट को प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए। id="toptextpromo">गिल्ड
की ओर से यहां बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सभी भारतीय एवं विदेशी मीडिया से कहा गया है कि "पत्रकारिता की सर्वोच्च परंपराओं और अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए इस फैसले के प्रकाशन और प्रसारण में हमें हर संभव संयम बरतना चाहिए।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बयान
में आगे कहा गया है कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि इस मामले से संबंधित कोई भी सामाचार या विचार सनसनीखेज, भड़काऊ या उत्तेजक नहीं होने चाहिए।











Click it and Unblock the Notifications