चीन का सबसे आकर्षक शहर शंघाई
बीजिंग। चीन में आकर्षक शहरों के लिए हुए एक सर्वेक्षण में शंघाई ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था, खूबसूरत इमारतों और परिदृश्यों व सांस्कृतिक विविधता के चलते शंघाई को सबसे आकर्षक शहर का यह खिताब मिला है।
'हॉरिजोन रिसर्च कन्सल्टेन्सी ग्रुप' द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में शंघाई के बाद हांगकांग दूसरे स्थान पर है। कई विशिष्ट हस्तियों के चलते उसे दूसरा स्थान मिला है और चोंगकिंग को खूबसूरत महिलाओं की मौजूदगी के कारण तीसरा स्थान मिला है।
चीन के 30 शहरों के 6,577 लोगों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया। उनमें से 17 प्रतिशत ने शंघाई को वोट दिए। दूसरे स्थान पर रहे हांगकांग को 8.4 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रहे चोंगकिंग को 4.7 प्रतिशत वोट मिले।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक बीजिंग और गुआंगझोउ दोनों ही 4.6 प्रतिशत वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।













Click it and Unblock the Notifications