कश्मीर में जारी हिंसा में मृतकों का आंकड़ा 100 के पार
श्रीनगर।
कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में घायल हुए तीन और लोगों की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही घाटी में तीन महीने से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। id="toptextpromo">एक
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टप्पर गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में घायल हुए युवक मुहम्मद अमीन गनाई की मौत हो गई। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सूरा (एसकेआईएमएस) में रविवार को बिलाल अहमद नजर और शब्बीर अहमद डार की मौत हो गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बिलाल
शनिवार को अनंतनाग जिल के खन्नल इलाके में हुई झड़प में घायल हुआ था जबकि डार गुरुवार को अवंतीपारो इलाके में जख्मी हुआ था। प्रशासन ने श्रीनगर और घाटी के अन्य बड़े कस्बों में कर्फ्यू जारी रखा है ताकि हिंसा को रोका जा सके। शनिवार को श्रीनगर में कर्फ्यू में चार घंटे की छूट दी गई थी। घाटी में बीते 11 जून से हिंसा का दौर शुरू हुआ था। 12 सितंबर से अब तक की हिंसा में ही 18 लोगों की जान जा चुकी है।











Click it and Unblock the Notifications