उप्र में दीवार ढहने से 5 की मौत
घटना जिले के चंदौसी कस्बे के तेलियान मुहल्ले की है, जहां लक्ष्मण दास के मकान की जर्जर दीवार ढहने से उनके पांच परिजनों की मौत हो गई।
चंदौसी थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि बारिश के चलते जर्जर मकान की दीवार ढही।
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर से ज्यादातर सदस्य एक ही जगह पर मौजूद थे, जिससे सभी इसकी चपेट में आ गए।
सिंह ने कहा कि जिन तीन बच्चों की मौत हुई उनकी उम्र 2 से 10 साल के बीच थी। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल हुई दो महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications