कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है : सोनिया
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित सर्वदलीय बैठक में गांधी ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर हमारे देश और लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा है। जम्मू एवं कश्मीर के लोग हमारे अपने लोग हैं। वे हमारे नागरिक हैं।"
प्रधानमंत्री के सात रेसकोर्स स्थित सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में गांधी ने कहा, "आइए हम लोगों को जोड़ने की भावना प्रदर्शित करें। मुझे विश्वास है कि इस एक मात्र प्रयास से ही सुलह के लिए अवसर तैयार हो सकता है और इस संकट का अंत हो सकता है।"
यह बैठक घाटी में जारी हिंसा को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।
गांधी ने कहा, "मेरी पार्टी जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के साथ बैठकर बातचीत और सुलह की प्रक्रिया का समर्थन करती है।" उन्होंने कश्मीर में हो रही जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications