बांग्लादेश में प्रतिबंध के बावजूद आतंकी संगठन सक्रिय
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारत में जाली नोटों के धंधे में लिप्त ममून नाम के व्यक्ति अपनी गिरफ्तारी से पहले इस आतंकी संगठन को करीब 722 डॉलर हर महीने दान किया करता था।
यही नहीं अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए इस आतंकी संगठन को घरेलू व विदेशी स्रोतों से हर महीने करीब 72,254 डॉलर की मदद मिलती है।
हालांकि, इस संगठन के प्रमख मौलाना सैदुर रहमान के गिरफ्तार होने पर संगठन की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। फिर भी आतंकियों के खिलाफ काम कर रहे अधिकारियों का मानना है कि इस संगठन को मिलने वाली आर्थिक मदद अभी भी जारी है।
अखबार ने लिखा है कि संगठन के प्रमुख सैदुर रहमान ने जांचकर्ताओं को आर्थिक मदद के स्रोतों की सूची सौंपी है। जिसमें बताया गया है कि आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इटली, कनाडा, मलेशिया और मध्य-पूर्वी देशों में रहने वाले इस आतंकी संगठन (जेएमबी) के करीब तीन हजार समर्थक उसे धन भेजते हैं।
इस आतंकी संगठन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और अमेरिका द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकियों के बाद वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने इस संगठन को प्रतिबंधित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications