बिहार में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
वैशाली के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पी़ महतो के लिखित बयान पर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एनआरईपी) के दो अभियंताओं हेमलाल कर्ण और महेन्द्र झा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
इन दोनों पर आरोप है कि चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी दोनों वैशाली के विधायक पटेल के नाम का स्टीकर लगा हुआ चापाकल क्षेत्र में लगवा रहे थे।
कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा इस मामले में जो भी लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications