मैंगलोर विमान हादसा : जांच पैनल ने पायलट को दोषी ठहराया
बेंगलुरू | पिछले दिनों कर्नाटक में हुए मैंगलोर विमान हादसे में 158 लोगों की जानें चलीं गयीं थीं। इस मामले की जांच कर रहे पैनल ने इस हादसे के लिए विमान के पायलट को दोषी ठहराया है। हादसे के वक्त इस विमान को ब्रिटिश पायलट जाटको ग्लसिका उड़ा रहे थे। जबकि भारतीय सह पायलट एचएस अहलूवालिया उन का सहयोग कर रहे थे।
मामले की जांच करने वाला पैनल विमान के डाटा रिकॉर्ड के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि पायलट के लापरवाही बरतने के कारण मंगलौर हवाई अड्डे पर उतरने वाला विमान, पट्टी से फिसल गया और ये भीषण हादसा घटा।
गौरतलब है कि हादसे के वक्त विमान में 168 लोग सवार थे। मैंगलोर विमान हादसे के बाद सामने आया था कि मैंगलोर का हवाई अड्डा काफी तंग बना है और विमान उतारते वक्त इसमें विशेष सावधानी की जरूरत होती है। भारत सरकार ने इस भीषणतम विमान हादसे के लिए 6 सदस्यों के विशेष पैनल का गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications